नगरी-धमतरी रोड पर पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी: विकास या विनाश? ग्रामीणों ने उठाए वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल।

नगरी । नगरी विकासखंड में मुख्य मार्ग तथा आसपास के गांवों के किनारे पेड़ों की कटाई को लेकर स्थानीय नागरिकों ने चिंता व्यक्त की है। हाल ही में अभी तत्काल मुख्य मार्ग नगरी धमतरी रोड पर हरे भरे पेड़ की कटाई की गई है वही रोड पर मशीन के माध्यम से लोगों द्वारा कटाई किया जा रहा है कई जगहों पर जेसीबी की माध्यम स पेड़ को जड़ों से उखाड़ कर फेंक दे रहे हैं देखने से स्पष्ट रूप से वन विभाग के कर्मचारियों का सीधा-सीधा लापरवाही दिखाई दे रहा है 

रोड पर जाने वाले लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में सड़क किनारे कई पेड़ों के ठूंठ दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्थानों पर फलदार एवं इमारती वृक्षों की कटाई होने की भी चर्चा है।

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में विभाग द्वारा सड़क किनारे पौधारोपण कराया गया था। अब जब वे पौधे बड़े हो चुके हैं, तो उनकी सुरक्षा और संरक्षण को लेकर प्रश्न उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि बिना उचित निगरानी के कटाई जारी रही तो पर्यावरण संतुलन, हरियाली और राहगीरों को मिलने वाली छाया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

नागरिकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि पेड़ों की कटाई नियमानुसार अनुमति लेकर की गई है या नहीं। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन हुआ हो, तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जहां पेड़ों की कटाई हुई है, वहां प्रतिपूरक वृक्षारोपण कराया जाए ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संतुलन बना रहे।

ग्रामीणों ने यह भी उल्लेख किया कि वर्षा ऋतु के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान के माध्यम से प्रत्येक गांव और व्यक्ति को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया था। ऐसे में नागरिकों की अपेक्षा है कि लगाए गए पौधों और विकसित वृक्षों की सुरक्षा पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाए।

कुछ ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की है कि प्रशासन तथ्यात्मक जांच कर पारदर्शी तरीके से स्थिति स्पष्ट करेगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।

इस संबंध में वन विभाग के स्थानीय पदाधिकारी अजय धुव ने कहा कि वे मामले की जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे तथा आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। वहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार, संबंधित क्षेत्र की जानकारी संज्ञान में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url