आईएएस अवॉर्डेड होने पर तरुण किरण साहू का जिला साहू संघ के पदाधिकारी द्वारा सम्मान
कार्यक्रम में कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक एवं जिला अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक श्री गजानंद साहू, प्रभारी तहसील अध्यक्ष चिरौंजी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष गोपाल राम साहू, दमयंतीन साहू, केशव राम साहू, लछन लाल साहू सहित जिला साहू संघ धमतरी के जिला, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री तरुण किरण साहू की सफलता पूरे समाज एवं जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी तथा वे भी उच्च पदों पर पहुँचकर समाज और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित होंगे। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया
