तहसील साहू समाज नगरी द्वारा किसान/व्यापारी संगोष्ठी सम्पन्न बड़ी संख्या किसानों दिखाई दिए

नगरी - तहसील साहू समाज नगरी द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय किसान/व्यापारी संगोष्ठी समारोह का आयोजन साहू सदन, नगरी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों को वर्षों पुराने पारंपरिक खेती के तरीकों में परिवर्तन लाकर आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग कर ही खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है।
विशेष अतिथि आधुनिक कृषि विशेषज्ञ एवं सलाहकार किसान कांकेर के रवि अवस्थी ने आधुनिक खेती को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि उन्नत तकनीक, वैज्ञानिक पद्धति एवं उचित मार्गदर्शन से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील साहू समाज नगरी के अध्यक्ष कंवल राम साहू ने की। इस अवसर पर आधुनिक कृषक नगरी मिथलेश साहू सहित समस्त परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जन्मेजय साहू, उपाध्यक्ष हरीश साहू, सचिव भूषण कुमार साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ फरसिया के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, सांकरा के झाड़ूराम साहू, बिरगुड़ी के नीरज कुमार साहू, परसापानी के जितेन्द्र साहू, घटुला के प्रभुराम साहू, नगरी के मनोज कुमार साहू, बेलरगांव के भूपेंद्र साहू, मावलीपारा के राधेलाल साहू, हेमलता साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। जिसमे 
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं व्यापारियों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना रहा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url