संगठन की विचारधारा को सशक्त आधार,नव-निर्मित भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन संपन्न


सरगुजा :- संगठन तभी सशक्त बनता है जब उसकी विचारधारा निरंतर वेग के साथ आगे बढ़े और प्रत्येक कार्यकर्ता का जीवन समाज तथा राष्ट्रसेवा के लिए पूर्णतः समर्पित हो। संगठनात्मक कार्यों को गति देने,कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने में पार्टी कार्यालय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

इसी दिशा में अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय परिसर का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर के साथ ही संगठन को एक ऐसा स्थायी और सुदृढ़ आधार प्राप्त हुआ,जो आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों,योजनाओं और विचारधारा के विस्तार का केंद्र बनेगा।

नवीन कार्यालय परिसर केवल ईंट-पत्थर से निर्मित भवन नहीं है, बल्कि यह संगठन के विचार,अनुशासन,समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है। यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन,प्रशिक्षण,संवाद और संगठनात्मक रणनीतियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। साथ ही यह जनसमस्याओं के समाधान, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को नई दिशा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

इस परिसर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एक सशक्त मंच मिलेगा, जहाँ से वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे। इससे संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनविश्वास भी और अधिक सुदृढ़ होगा।

इस गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर पर सभी कर्मठ,समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। यह नवीन कार्यालय परिसर संगठन की प्रगति,सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url