VB-G RAM G विकसित भारत मिशन पर मंथनग्रामीण रोजगार एवं आजीविका संवर्धन को लेकर धमतरी

नगरी - धमतरी में VB-G RAM G विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा आजीविका संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत धमतरी की अध्यक्ष ने करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत स्तरीय अमले को सामूहिक रूप से कार्य करना होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि VB-G RAM G केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है। इस मिशन के माध्यम से प्रत्येक गांव में विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
बैठक में जनपद पंचायत धमतरी के सभी सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मिशन की विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही का पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभ वितरण को लेकर समन्वित प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सभापति महिला एवं बाल विकास तथा स्वच्छता विकास समिति एवं जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी भूमेश साहू, धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, जनपद पंचायत धमतरी की सीईओ वर्षारानी, सभापति वन विभाग एवं जनपद सदस्य जयंती ध्रुव, सभापति महिला एवं बाल विकास एवं जनपद सदस्य देवहुति साहू, सभापति एवं जनपद सदस्य अग्रवाल साहू, जनपद सदस्य उर्वशी ध्रुव, जयंत नेताम, संतकुमारी किरण, धमतरी सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु शेखर साहू सहित जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान ग्रामीण विकास को गति देने तथा मिशन को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम के प्रति उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url