नगरी -राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम पदमपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
उद्घाटन अवसर पर जनपद सदस्य हनीफ अली, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश चौबे, सरपंच उषा नेताम, उपसरपंच उमेंद्र नेताम, ग्राम पटेल लगनूराम नेताम, पूर्व सरपंच विनोद नेताम, सेवक राम मरकाम, जाहिद खान, रमती मरकाम, सोनबाई, सुरेंद्र मरकाम, गैलेद्री सेन, नाजमा खान, तेजराम साहू, धनेश देवांगन, शोभित नेताम, महेश देवांगन एवं लुकेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सात दिवसीय इस शिविर के दौरान स्वयंसेवक ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाने, शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करने तथा विभिन्न बौद्धिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य गांव को स्वच्छ, जागरूक और शिक्षित बनाना है।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एस.आर. साहू, कार्यक्रम अधिकारी दिनेश यादव, सहायक कार्यक्रम अधिकारी तिलेश्वरी अटल एवं दुष्यंत पुजारी सहित समस्त विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर प्राचार्य एस.आर. साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे शिविरों के जरिए छात्र-छात्राएं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और ग्रामीण विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित होते हैं।
0 Comments