ब्यूरो रिपोर्ट सुरज साव 7999283595
महासमुंद। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) के तहत प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए तीन अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया है। यह कार्रवाई योजना के नियमों का पालन नहीं करने के कारण की गई है।
कार्रवाई के दायरे में आने वाले अस्पतालों में उत्तम साईं केयर हॉस्पिटल (झलप), श्री राधे कृष्ण केयर हॉस्पिटल (पटेवा) और सेवा सदन हॉस्पिटल (जगदीशपुर) शामिल हैं।
इन अस्पतालों को आयुष्मान योजना की सूची से हटा दिया गया है।बताया गया है कि जिले में वर्तमान में शासकीय और निजी मिलाकर कुल 24 अस्पताल इस योजना के तहत सेवाएं प्रदान कर रहे थे,जिनमें अब इन तीन अस्पतालों की मान्यता समाप्त कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,राज्य नोडल एजेंसी ने यह कार्रवाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत की है। योजना से जुड़े सभी अस्पतालों को हॉस्पिटल इम्प्लीमेंटेशन मॉड्यूल (HIM 2.0) पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट करना और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य किया गया था। इसके लिए 31 दिसंबर 2025 की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।
इसके बावजूद कई बार नोटिस और स्मरण पत्र जारी किए जाने के बाद भी संबंधित अस्पतालों द्वारा पोर्टल पर जानकारी अपडेट नहीं की गई और न ही आवश्यक जवाब प्रस्तुत किए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।प्रशासन का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य योजना में पारदर्शिता बनाए रखना और आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना
0 Comments