नगरी - उदंती–सीतानदी टाइगर रिज़र्व क्षेत्र से लगे ओड़ीसा–छत्तीसगढ़ सीमा पर कीमती सागौन और साल लकड़ी की अवैध तस्करी की आशंका सामने आई है। जिसमे जांच नाका बोराई में जानकारी के अनुसार क्षेत्र में देर रात पिकअप एवं अन्य वाहनों के माध्यम से जंगलों से लकड़ी निकालकर पार कराए जाने की बात स्थानीय लोगों द्वारा कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात्रि में दो पिकप पार हो गया है जिसमे में एक पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 CV 7031 को कुछ लोगों की सूचना पर रोका गया, जिसमें लगभग 08 नग साल की लकड़ी लोड बताई जा रही है। वाहन को रोकने के बाद इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी गई।
लोगों का कहना है कि ओड़ीसा–छत्तीसगढ़ सीमा से लगे जंगलों में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं और सागौन व साल जैसे कीमती पेड़ों की अवैध कटाई कर रात के समय वाहनों के जरिए परिवहन किए जाने की आशंका है। यह भी बताया गया कि कई बार वाहन मुख्य मार्ग के बजाय गांव के अंदरूनी रास्तों से होते हुए लिखमा से कोटपारा मार्ग के जरिए क्षेत्र में प्रवेश करते हैं।
लोगों ने यह भी बताया कि अभयारण्य क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार शाम 6 बजे के बाद वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहता है, इसके बावजूद रात के समय वाहनों की आवाजाही देखी जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में लोगों ने जांच नाका पर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की है। साथ ही लोगों ने बताया कि रात्रि में जांच नाका बोराई में ड्यूटी कर्मचारी की मिलीभगत की आशंका व्यक्त किया जा रहा है
इस पूरे मामले को लेकर लोगों द्वारा वन विभाग के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है, ताकि जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अवैध लकड़ी तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
0 Comments