शासकीय प्राथमिक शाला डोहलापारा के 8 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन

नगरी विकासखंड खण्ड नगरी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डोहलापारा के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के 8 होनहार विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे विद्यालय सहित ग्राम में खुशी और उत्साह का वातावरण है।
चयनित विद्यार्थियों में पल्लवी नेताम (पिता – भुनेश्वर नेताम), खुशबू दास मानिकपुरी (पिता – लोचन दास मानिकपुरी), तोशिका सूर्यवंशी (पिता – गोकुल सूर्यवंशी), लावण्या ध्रुव (पिता – संतराम ध्रुव), छाया देवांगन (पिता – रोहित देवांगन), रुद्र देवांगन (पिता – भूषण प्रसाद देवांगन), भाग्यवर्धन साहू (पिता – तीरथ राम साहू) एवं भूपेश सोनकर (पिता – परसुराम सोनकर) शामिल हैं।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन को दिया है। शिक्षकों की लगन और समर्पण का ही परिणाम है कि इतने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments