बीएसएफ में चयनित हिमांगनी साहू का सम्मान,प्रशिक्षण के सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के लिए रवाना हुआ।
धमतरी - जिला साहू समाज के लिए गुरुवार, 05 मार्च 2026 का दिन गौरवपूर्ण रहा। ऐतिहासिक गौरव ग्राम कण्डेल में उमेश साहू की सुपुत्री हिमांगनी साहू के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने हिमांगनी साहू को गुलाल, तिलक, शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हिमांगनी साहू की इस उपलब्धि से पूरे साहू समाज एवं क्षेत्र का मान बढ़ा है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा के इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। जानकारी दी गई कि हिमांगनी साहू प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के लिए रवाना होंगी।
इस अवसर पर जिला साहू समाज के अध्यक्ष गणेश राम साहू, महासचिव विजय साहू, हुलास साहू, सीमंत साहू, कमलेश साहू, राजेंद्र कुमार साहू, डॉ. गणेश प्रसाद साहू (अध्यक्ष अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ), डिपेन्द्र साहू, मंजूषा साहू, केकती साहू, झर्मेंद्र कुमार साहू, टिकेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, घनश्याम साहू, मनमोहन तेलासी, उमेश कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
समारोह में सभी ने हिमांगनी साहू की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
