गांधी बाल उद्यान के प्रवेश द्वार स्थित यात्री प्रतीक्षालय में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

नगरी – नगरी नगर के नाहटा चौक के पास स्थित गांधी बाल उद्यान के प्रवेश द्वार पर बने यात्री प्रतीक्षालय में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतीक्षालय के ऊपर से विद्युत तार गुजर रही है। आशंका जताई जा रही है कि तार में स्पार्किंग होने के कारण आग लगी। बताया जा रहा है कि प्रतीक्षालय की टीन की छत पर आसपास के पेड़ों के सूखे पत्ते बड़ी मात्रा में जमा थे, जिनमें स्पार्किंग के बाद तेजी से आग फैल गई।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल नगर पंचायत को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वहीं घटना की सूचना विद्युत विभाग को भी दी गई, जिसके बाद एहतियातन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा विद्युत तारों की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url