नगरी नगर में होली पर्व लोगों द्वारा गुलाल तिलक लगाकर एवं एक दूसरे को गले मिल कर बधाई दी

नगरी - नगर व्यवस्था समिति, नगरी के तत्वावधान में होली पर्व के पावन अवसर पर नगर में भव्य एवं आकर्षक होली फाग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसमें देवी-देवताओं का पूजन कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई।
पूजन उपरांत स्वच्छ, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक वातावरण में होली फाग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। पारंपरिक फाग गीतों, ढोल-नगाड़ों और रंग-अबीर गुलाल के बीच पूरा नगर क्षेत्र भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर हो उठा। नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ मनोरंजन के साथ सामाजिक एकता, भाईचारा एवं भारतीय पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
नगर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री नंद कुमार यादव ने समस्त नगरवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, समरसता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बलजीत छाबड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष  नंद कुमार यादव, उपाध्यक्ष  दुलेश्वर गौर, सहदेव साहू,  ईश्वर साहू, दीनदयाल, हेमलाल सेन, हरीश सरवा एवं  धर्म निषाद, सचिव  दीपेश निषाद, कोषाध्यक्ष  ज्वाला प्रसाद साहू तथा सह सचिव  सुरेश साहू, अशोक पटेल, नोहर साहू एवं  नरेंद्र नाग सहित अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ होली पर्व का आनंद लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url