नगरी - नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत परसापानी के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में दिन सोमवार को में रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर विवाद का मामला संबंधित में सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय नगरी पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए वही इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
वही ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत परसापानी की राजस्व भूमि के अंतर्गत स्थित आमानाला में सीमित मात्रा में रेत उपलब्ध है। ग्राम पंचायत के अनुसार इस रेत को पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों के निर्माण कार्य के लिए सुरक्षित रखने का निर्णय ग्राम सभा में लिया गया था। बताया गया कि इस संबंध में 19 अक्टूबर 2024 को आयोजित ग्राम सभा में प्रस्ताव क्रमांक 10 पारित किया गया था तथा इसकी जानकारी कोटवार के माध्यम से ग्रामवासियों को दी गई थी।
जिसमे ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम परसापानी निवासी नागेंद्र साहू द्वारा कथित रूप से ग्राम सभा के निर्णय के विपरीत निजी ट्रैक्टर के माध्यम से आमानाला से रेत निकालकर परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी मौखिक रूप से तहसील प्रशासन को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किए जाने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से आपत्ति जताई गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मामले में समय रहते जांच व आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
इस दौरान सरपंच कांती देवी नेताम, उप सरपंच गिरधर मरकाम, नीलिमा साहू, पुष्पा नेताम, अमरिका नाग, लता मरकाम, कृष्ण कुमार, पुरुषोत्तम, सुकऊराम, रोहित, राजू, रोहित कुमार, धनेश्वरी बघेल, पूर्णिमा नेताम, निकेश मानिकपुरी, कोमल मरकाम, संतोष मरकाम, दिनेश साहू, गोपी मेश्राम, पन्नालाल कश्यप, द्वारिका प्रसाद ग्वाल, कन्हैया अग्रवानी, मन्नू नेताम, धनेश मांडवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस संबंध में नागेंद्र साहू ने जानकारी चाहिए तो उसके कहा पहले दूसरे लोगों के द्वारा बाहर निकाल कर ले जाया जा रहा था उसके अनुसार मैं भी ले जा रहा था और अभी पूर्णता बंद कर दिया हूं
इस संबंध में नायब तहसीलदार विवेक चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीणों से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी तथा जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी
0 Comments