जिला साहू संघ धमतरी के द्वारा कर्मा जयंती एवं विभिन्न प्रकार विषय को लेकर बैठक सम्पन्न जिला अध्यक्ष गणेशराम साहू ने कर्मा जयंती को भव्य रूप से मनाने को कहे

नगरी – जिला साहू संघ धमतरी की महत्वपूर्ण बैठक दिन बुधवार को तेली सती के सभा हॉल परिसर में आयोजित की गई इस अवसर पर जिले भर से साहू समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिसमे बैठक में समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक की शुरुआत समाज के आराध्य देवी-देवताओं एवं जननायकों को स्मरण करते हुए की गई। इस दौरान समाज के विभिन्न जन्मोत्सव कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाने तथा समाज के प्रत्येक गांव से युवाओं को जोड़कर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही शिक्षा, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, खेल प्रतिभाओं तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समाज में एकता, सहयोग और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
जिसमे जिला साहू संघ धमतरी अध्यक्ष गणेश राम साहू ने कहा कि आगामी 14 मार्च को जिला धमतरी में साहू समाज की बाइक रैली निकाली जाएगी तथा 15 मार्च को कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण अध्यक्षों एवं परिक्षेत्रीय अध्यक्षों को आसपास के गांवों में जाकर लोगों को कर्मा जयंती के महत्व के बारे में जागरूक करने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लेखराम साहू ने युवाओं को समाज के कार्यों में आगे आने का आह्वान करते हुए समाज की एकता और जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए तथा कर्मा जयंती को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाना चाहिए।

बैठक में पूर्व विधायक लेखराम साहू के द्वारा जिला साहू संघ को 100 नग कुर्सियां भेंट की घोषणा की गईं। अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए जिसमे बैठक में गणेश राम साहू (अध्यक्ष), दया राम साहू (संरक्षक), चित्तरजन साहू (संरक्षक), सुभाष चंद साहू (संगठन सचिव), राजेंद्र साहू (उपाध्यक्ष), निर्मला साहू उपाध्यक्ष,विजय साहू (महासचिव), संत राम साहू (कोषाध्यक्ष), लीलाराम साहू लोकेश्वर साहू ,रामगोपाल साहू, अरुण साहू अध्यक्ष युवा प्रको.जागृति साहू सयोजिका , सीमात साहू अ.ब्या.प्रको. डीहूराम साहू अंक.गोवर्धन साहू , ठाकुर राम साहू , कामत प्रसाद साहू, रोहित साहू रेखा साहू , लोकेंद्र साहू, नारायण वर्मा ,अनीता, मंजू साहू, उमेश कुमार साहू, देवेंद्र कुमार साहू, तुलाराम साहू सहित जिला साहू संघ के सभी पदाधिकारी  परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, ग्रामीण अध्यक्ष एवं महिला प्रकोप की पदाधिकारी बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments