अफीम की खेती और बढ़ते नशे के खिलाफ भाजपा कार्यालय का घेराव, मोक्ष कुमार प्रधान भी हुए शामिल

महासमुंद/बसना। प्रदेश में बढ़ती अफीम की खेती और नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर जिला मुख्यालय महासमुंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आदरणीय जिला अध्यक्ष एवं खलारी विधायक श्री द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव कर वर्तमान सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अफीम की खेती और नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार इस गंभीर समस्या पर नियंत्रण करने में असफल साबित हो रही है और इसके कारण युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धकेली जा रही है।

इस विरोध प्रदर्शन में मोक्ष कुमार प्रधान, जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। यदि सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इसी तरह संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित रखने के लिए सख्त कार्रवाई आवश्यक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि प्रदेश में अवैध अफीम की खेती और नशे के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

0 Comments