महिला दिवस पर पेंशनर समाज को अध्यक्ष निधि से चेयर एवं मोटरसाइकिल स्टैंड निर्माण की घोषणा

 
नगरी - अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस के अवसर पर पेंशनर भवन नगरी में पेंशनर्स समाज द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपनी अध्यक्ष निधि से पेंशनर समाज के सामुदायिक भवन के लिए100 नग फाइबर चेयर प्रदान कीं, एवं अपनी अध्यक्ष निधि से साइकिल स्टैंड हेतु ₹200000 देने की घोषणा की जिससे भवन में बैठने की व्यवस्था एवं साइकिल मोटरसाइकिल खड़े करना सुदृढ़ हो सके। पेंशनर समाज द्वारा पूर्व में एक मांग पत्र के माध्यम से भवन में कुर्सियों की कमी से अवगत कराया गया था, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने महिला दिवस के अवसर पर चेयर उपलब्ध कराई।

इसके साथ ही उन्होंने पेंशनर समाज सामुदायिक भवन के सामने लगभग ₹2 लाख की लागत से टीन शेड मोटरसाइकिल स्टैंड निर्माण कराने की भी घोषणा की, जिससे भवन में आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने की सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पेंशनर समाज. रेन लाल देव  अंगद राम बनपेला, अलका गजपाल, लक्ष्मण प्रसाद गजपाल, शारदा प्रसाद, ग्वले सकून कश्यप मोहन साहू सहित नगर पंचायत नगरी के सभापति अश्वनी निषाद शंकर देव अलका साव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments