सिहावा-नगरी क्षेत्र में कथित अफीम खेती को लेकर सियासी बयानबाजी तेज, पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर, प्रशासन से स्पष्टता की अपेक्षा है


नगरी -धमतरी जिले के सिहावा-नगरी क्षेत्र में कथित अफीम खेती को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हालिया बयान के बाद यह मुद्दा अचानक सुर्खियों में आ गया है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों के बीच यह चर्चा है कि क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि सब्जी की खेती की आड़ में अवैध फसल उगाई गई थी, जिसे कथित रूप से जांच की आशंका के चलते नष्ट कर दिया गया। हालांकि इस तरह की चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।
इसी बीच, पूर्व मुख्यमंत्री के बयान को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की जानकारी का स्रोत क्या है और इसकी सत्यता की जांच होना आवश्यक है।
फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों की नजरें अब प्रशासन की संभावित जांच एवं आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है, जिससे अफवाहों पर विराम लगाया जा सके और वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
मामले पर जनप्रतिनिधियों की भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने बयान का समर्थन करते हुए कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ऐसी आशंकाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।
क्यों कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा से हमारे क्षेत्र लगा हुआ वहीं भारतीय जनता पार्टी चुनावी वादे में किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी
मगर आज तक नहीं किए 
वहीं जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम ने कहा कि यदि इस तरह की कोई गतिविधि सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। 
दूसरी ओर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सिहावा-नगरी क्षेत्र के किसान मुख्य रूप से धान एवं सब्जी की खेती कर रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।आज हमारे क्षेत्र धान में नगरी दुबराज के नाम से प्रसिद्ध है 
उन्होंने इस प्रकार के बयानों को भ्रामक करार दिया। नगरी क्षेत्र के किसानों को बदनाम किया जा रहा है

Post a Comment

0 Comments