भारतीय जनता पार्टी नगरी के द्वारा धरना-प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के विरोध में युवा मोर्चा के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री पुतला दहन
पुतला को लेकर पुलिस और कार्यकर्ता के लिए झूमा झपटी हुई
नगरी - नगरी नगर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित विवादित बयान की नगरी अंचल हाफिम की खेती बयान बाजी में विरोध में बजरंग चौक में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “भूपेश बघेल हाय-हाय” के नारे लगाए। वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध स्वरूप युवा मोर्चा के द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन भी किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं आमजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सावा, किसान मोर्चा के नेता रोहितास मिश्रा, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व पिंकी शिवराज शाह, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हमित लिमजा सहित अनेक पदाधिकारी मंचसीन रहे।
सभा में नेताओं के उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने अपने संबोधन में कहा कि नगरी क्षेत्र को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। यदि क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध खेती का दावा किया जा रहा है, तो संबंधित व्यक्ति को प्रमाण प्रस्तुत करना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बेस ने कहा कि नगरी में हाफिम अगर हकीम की खेती नगरी में हो रही है तो डोन के माध्यम से खोज और प्रमाण दें और अगर सच नहीं है तो आकर सभी के सामने माफी मांगी हमारा नगरी क्षेत्र देसी गुजरात के नाम से प्रसिद्ध है जिसको बदनाम किया जा रहा अन्यथा सार्वजनिक रूप से किसानों और क्षेत्रवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके सम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी ऐसे किसी भी अपमानजनक बयान का पूरे जोर विरोध करते हुए
विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि सिहावा विधानसभा क्षेत्र पूर्णतः कृषि आधारित क्षेत्र है, जहां के किसान अपनी मेहनत और ईमानदारी के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आरोप किसानों की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
किसान मोर्चा की नेता पिंकी शिवराज शाह ने अपने संबोधन में कहा कि यह नगरी अंचल क्षेत्र आदिवासी बहुल है, किसान जहां के लोग शांतिप्रिय और मेहनती हैं। यहां के किसानों पर इस प्रकार के आरोप लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस किसानों से माफी मांगनी होगी
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा ने उद्बोधन में कहा किसान हमारे पूर्वजों के द्वारा से खेती करते आ रहे हैं अपनी मेहनत से दलहन तिलहन और विभिन्न प्रकार किस्मत करते हैं किसानों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करना नगरी सप्त ऋषि की सातोभूमि है पूर्व मुख्यमंत्री इस आरोप लगा है तो नगरी अचल में कहा पर हाफिम की खेती हो रहे आकर दिखावे नहीं तो जनता के बीच आकर माफी मांगनी की बात और उन्हें नगरी अंचल किसानों को बदनाम करने का प्रयास निंदनीय है।
इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व जिला मंत्री नागेंद्र शुक्ला, विकल गुप्ता, कमल डागा, मंडल अध्यक्ष हमित लिमजा सहित अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में रविशंकर दुबे, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा, नगर उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव, गरिमा नेताम, पन्ना लाल मरकाम, रूपेंद्र साहू, राजू गोसाईं, मोनू साहू, शुभम यदु, गोलू मंडावी, प्रेमलता नागवंशी, शशि ध्रुव, मोहन नाहटा, विजय यादव, राजा पवार, अश्वनी निषाद, शंकर देव, देव चरण, विनीता कोठारी, अंबिका धुव, डगेश्वरी साहू, पवन साहू, दुर्गेश साहू, मुरारी ग्वाल, दीनदयाल सेन, रामगोपाल, गुरुप्रसाद साहू, बलू सेन शकर देव, देव चरण, विनीता कोठारी, अंबिका धुव, डगेश्वरी साहू,शुभम यदु, पवन साहू, दुर्गेश साहू, मुरारी ग्वाल,रवि, दीनदयाल सेन रामगोपाल गुरु प्रसाद साहू बलू सेन, सरपंच नगेंद्र बोरझ सरपंच केशव टेकाम, सरपंच जीवन नाग, सरपंच जैतपुरी सरपंच डोमार सिंह, लीलम्बर नागवंशी ,महेश साहू, दुर्योधन साहू,राजू साहू ,वासुदेव साहू,इदल प्रजापति,ननुकू मानिकपुरी,आप पास के किसान एवं भाजपा के सदस्य गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे
0 Comments