नगरी - छत्तीसगढ़ के रायपुर के सक्रिय सामाजिक एवं बौद्धिक कार्यकर्ता द्वारा डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। इस दौरान भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर, सीताराम ठाकुर ने आत्मीय भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई। वहीं मुलाकात के दौरान लेखक विकास मरकाम ने अपनी लिखित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों द तृतीय बहिन 9 अगस्त” तथा “आदिवासी सभ्यता; ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक” को डॉ. सिंह को भेंट किया। पुस्तकों के माध्यम से ऐतिहासिक तथ्यों, आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं और वर्तमान चुनौतियों को रेखांकित करने का प्रयास किया गया है, जिसकी सराहना भी की गई।
इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने लेखक के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर लेखन एवं सामाजिक विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है और इस प्रकार के गंभीर एवं शोधपरक लेखन से नई पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिलता है।
भेंट के दौरान प्राप्त उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन, स्नेहिल व्यवहार एवं व्यापक अनुभव निश्चित रूप से आगे के कार्यों के लिए ऊर्जा प्रदान करने वाला है। डॉ. सिंह की कुशल कार्यक्षमता, प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक दृष्टिकोण सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।
इस सौजन्य मुलाकात को लेखक ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी क्षण बताते हुए भविष्य में भी समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया गया
0 Comments