गांधी चौक राजा बाडा नगरी में त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय संगीतमय मानस गान सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

नगरी - नगर के गांधी चौक स्थित राजा बाड़ा परिसर में श्री राम नव युवक परिषद नगरी के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय संगीतमय भव्य मानस गान सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार, 25 मार्च को अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन 25 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से आए मानस मंडलियों द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ होते ही पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया है। रामचरितमानस के मधुर पाठ, भजनों एवं संगीतमय प्रस्तुतियों से गांधी चौक क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं और आयोजन की भव्यता का आनंद ले रहे हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक पटेल के कुशल नेतृत्व में यह धार्मिक आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। उनके साथ उपाध्यक्ष सुरेश साहू, रोहित नाग, हरीश यादव, कोषाध्यक्ष भरत साहू, सचिव नरेश छेंदेहा, सहसचिव महेंद्र साहू एवं शंभु कश्यप सहित समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त रामायण मंडली के अध्यक्ष शंकर देव, भुपेंद्र सोम, उधोलाल साहू, सुरेश चनाप, ललित पटेल, राकेश पटेल, बेनी राम टंडन, द्रोण कंचन, योगेश साहू, खेदूराम यादव, दिलीप साहू, भोज पटेल, देवेन्द्र यादव, पंकज सिन्हा सहित अनेक समाजसेवी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
समिति द्वारा कार्यक्रम की व्यापक एवं सुनियोजित तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीनों दिनों तक भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। टेंट, लाइट एवं साउंड सिस्टम की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए भी समाजसेवियों एवं विशेष दानदाताओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ है, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई है।
आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर कार्यक्रम में सहभागी बनकर धार्मिक लाभ अर्जित करें तथा रामभक्ति के इस महोत्सव को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments