राम नवमी को लेकर नगरी में भव्य सजावट, स्वागत द्वार व चौक-चौराहे भगवा रंग में सजे

नगरी - श्रीराम जन्मोत्सव (राम नवमी) के पावन अवसर को लेकर नगरी नगर में हिंदू संगठनों द्वारा व्यापक स्तर पर भव्य सजावट की गई है। नगर के मुख्य प्रवेश द्वार को आकर्षक स्वागत गेट के रूप में सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं और आमजन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसके साथ ही नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, विशेष रूप से बजरंग चौक एवं बजरंग बली मंदिर परिसर को भगवा रंग की सजावट और रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से सुसज्जित किया गया है।
पूरा नगर धार्मिक वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है। जगह-जगह सजावट, रोशनी और भक्ति से ओतप्रोत माहौल श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा रहा है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग एक सप्ताह पूर्व से ही नगर को सजाने और आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।
कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के परिणामस्वरूप नगर का प्रत्येक प्रमुख स्थल सुंदर और भव्य रूप में सुसज्जित दिखाई दे रहा है। राम नवमी के इस पावन पर्व पर नगर में उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। जिसमे कल राम मंदिर रथ यात्रा जगल पारा नगरी से शोभा यात्रा निकलेगी साथ नगर के विभिन्न स्थानों से चौक चौराहे भ्रमण करेंगी 

Post a Comment

0 Comments