देश सेवा के लिए रवाना हुए मोनेश साहू, समाज व नगरवासियों ने दी सम्मानजनक विदाई दी
नगरी - नगर पंचायत नगरी के शहीद धर्मेन्द्र साव वार्ड क्रमांक 09 निवासी डिकेश्वर साहू एवं अंजू लता साहू के सुपुत्र तथा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री रामलाल साहू मोदे के पौत्र मोनेश साहू के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयन होने पर उन्हें प्रशिक्षण के लिए दिल्ली रवाना होने से पूर्व सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने मोनेश साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि उनके इस चयन से नगर सहित पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। सभी ने उन्हें देश की सेवा के लिए प्रेरित करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
विदाई कार्यक्रम में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष मिन्टू बलजीत छाबड़ा, वार्ड पार्षद एवं सभापति अल्का साव, साहू समाज नगरी के सचिव पदुम साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश साहू, नगर साहू समाज अध्यक्ष ईश्वर साहू, यतीन्द्र साहू, चन्द्रिका साहू, अनिल साहू, सिद्धेश्वरी साहू, गणेश साहू, केशव साहू, मनहरण साहू (संरक्षक, परिक्षेत्रीय साहू समाज फरसिया), कमलेश साहू, गुड्डू मानिकपुरी, पवन सेन सहित परिजन, ग्रामीण एवं साहू समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
