नगरी -ग्राम पंचायत घुटकेल में आयोजित घुटकेल प्रीमियर लीग (GPL-6) का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई, जिसके बाद मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने मैदान में उतरकर स्वयं बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उनके इस कदम से खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
अपने संबोधन में अरुण सार्वा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है। उन्होंने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के दौर में खेल एक बेहतर करियर विकल्प बन चुका है और इसके माध्यम से युवा देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमित लिमजा ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, वन सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जनपद सदस्य सोनराज वट्टी, भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी, बेलरगांव भाजपा महामंत्री दीपक साहू, मौजध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीलेश प्रजापति सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। खिलाड़ियों में जोश और खेल भावना देखते ही बन रही थी। यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि गांव में आपसी भाईचारे और सामुदायिक एकता को भी मजबूत कर रही
0 Comments