नगरी -आदिवासी ध्रुव गोंड समाज, तहसील नगरी का 70वां महासभा गौरव ग्राम गट्टासिल्ली में पारंपरिक उत्साह और गरिमामय वातावरण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासी परंपरा के अनुसार कलश यात्रा एवं पेन पुरखा बुढ़ादेव की विधिवत पूजा-अर्चना से किया गया।
तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव की अध्यक्षता में आयोजित इस महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम तथा सिहावा विधायक अंबिका मरकाम शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पिंकी शिवराज शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई, आदिवासी ध्रुव गोंड समाज जिला अध्यक्ष माधव ठाकुर, अजजा शासकीय सेवक संघ जिला अध्यक्ष गेवाराम ध्रुव, गोंडवाना समाज तहसील अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव, सर्व आदिवासी समाज तहसील अध्यक्ष उमेश देव, नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, शशि ध्रुव, मुनेन ध्रुव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव, ग्राम पंचायत गट्टासिल्ली के सरपंच रामकुमार सामरथ, जनपद सदस्य प्रेम सिंह सलाम, नगर पंचायत नगरी के पार्षद देवचरण ध्रुव, अम्बिका ध्रुव, राजा पवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तकनीकी कारणों से उपस्थित नहीं हो सके, किंतु उन्होंने वर्चुअल माध्यम से समाज को संबोधित करते हुए आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूकता पर बल दिया।
इसअवसर पर विकास मरकाम ने उद्वोधन में कहा कि समाज को एकजुट रहने और अपनी परंपराओं एवं रीति-रिवाजों को सहेजने का संदेश दिया साथ आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, भाषा, परंपरा और गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा, धर्मांतरण पर रोक, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया। साथ ही सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची से बचने और सादगीपूर्ण संस्कारों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
वहीं विधायक अंबिका मरकाम ने भी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।
सभा मे अभी के द्वारा सभा को संबोधित किया गया
महासभा में समाज के उत्कृष्ट समाजसेवियों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयुर्वेद क्षेत्र में योगदान हेतु पुनारद ध्रुव, गोड़ी संस्कृति के संरक्षण हेतु नत्था सिंह ध्रुव, सोशल मीडिया के माध्यम से मार्गदर्शन के लिए कंजन सिंह ध्रुव, रोजगार क्षेत्र में योगदान के लिए उपक्षेत्र डोंगरडुला, मेधावी छात्रा प्रेमलता ध्रुव (होम साइंस टॉपर), 12वीं बोर्ड के यशस्वी ध्रुव, 10वीं बोर्ड की मधुलता ध्रुव, नवोदय चयन हेतु लावण्या ध्रुव एवं मुस्कान ध्रुव को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महासभा के दौरान 13 जटिल सामाजिक प्रकरणों का निराकरण भी किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता कर सांस्कृतिक पहचान का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम की सफलता में उपक्षेत्र गट्टासिल्ली अध्यक्ष सियाराम नेताम, युवा अध्यक्ष संजय मरकाम, युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष नरसिंह मरकाम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैल्य नेताम सहित उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोरी, कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव, महासचिव नरेश छेदैहा, सहसचिव पुरन नेताम, अंकेक्षक टीकम गंगेश, संचालक अशोक ध्रुव, अर्जुन मरकाम, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनेंद्र ध्रुव, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र राज ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख उपस्थितजनों में मानिक नेताम, कैलाश मरई, जागेश्वर ध्रुव, मदन मंडावी, माखन ध्रुव, कांता कुंजाम, अनीता ध्रुव, शशिकला ध्रुव, मीना देवी शांडिल्य, दुर्गा मरई, तरूणा ध्रुव, बासन मरकाम, पांचो बाई, नारद ध्रुव, केदारनाथ मंडावी, मन्नूलाल कोर्राम, दुर्योधन ध्रुव, अमर सिंह मरकाम, संत मरकाम, हेमराज कुंजाम, सीताराम नेताम, हीरालाल पडोटी, रामस्वरूप ध्रुव, जसवीर मरकाम, तामेश नेताम, संतोष नेताम, उमाशंकर ध्रुव, गिरवर गोपाल ध्रुव, अवधराम मरकाम, अरविंद नेताम, स्कन्द ध्रुव, नीलु छेदैहा, महेंद्र सोरी, मोहित शांडिल्य, राम ध्रुव, अनीत ध्रुव, मधुसूर्याकर, भांवत ध्रुव, परशादी राम चंद्रवंशी, धनसिंह नेताम, विरेंद्र सलाम, नटवर ध्रुव, चिंताराम मंडावी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आदिवासी लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
0 Comments