नगरी। तहसील साहू समाज नगरी–सिहावा द्वारा समाज का वार्षिक अधिवेशन (महासभा) शनिवार को ग्राम देऊरपारा में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन समाज की एकता, परंपरा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ, जिसने पूरे ग्राम में उत्साह का वातावरण निर्मित कर दिया। इसके पश्चात तहसील अध्यक्ष का स्वागत, ताजपोशी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ। मावलीपारा परिक्षेत्र के विद्यार्थियों का विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय रहा।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर डॉ. नीरेंद्र साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर, अध्यक्षता कंवल राम साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी सिहावा, विशिष्ट अतिथि अंबिका मरकाम विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र, अरुण सार्वा जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी, प्रकाश बैस अध्यक्ष भाजपा जिला धमतरी,पुनीत राम साहू संरक्षक तहसील साहू समाज नगरी सिहावा,महेश गोटा अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, हृदय साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, बलजीत छाबड़ा अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी, विकल गुप्ता अध्यक्ष कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट देऊर पारा,सुभाष चंद्र साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ धमतरी,रामगोपाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी,डोमार सिंह साहू पूर्व संरक्षक तहसील साहू समाज नगरी सिहावा, धनीराम साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी सिहावा, बृजलाल साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी सिहावा,सहदेव राम साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी सिहावा, भुनेश्वरी धृतलहरे सदस्य जनपद पंचायत नगरी,शारदा देवी ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत छिपलीपारा,दुर्गेश साहू,बेद राम साहू रहे
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. नीरेंद्र साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर ने कहा कि आज नगरी तहसील का साहू समाज का वार्षिक अधिवेशन हुआ है, मैं यही कहना चाहूंगा बहुत-बहुत शुभकामनाएं वरिष्ठ जनों को और सभी परिवार के सदस्य जिसमें समाज को संगठित रूप से शिक्षा के दृष्टिकोण से संस्कार के अध्यक्ष कौन से आगे बढ़ाने के लिए समाज के अन्य नियमावली जिसमें हमारे समाज को भी उसको मजबूत करना है संस्कार विकास के लिए उन बिंदुओं को भी किया और जो नशे की ओर बढ़ रहे हैं,उसको रोकने के लिए कार्यशाल और उसके माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा, कार्यशाला के माध्यम से इस तरह से सारे इकाइयों को प्रशिक्षित करके संस्कृति और नशाबंदी और नशा पान की ओर जो बढ़ रहा है उसे रोकने का है।
मुख्य अतिथि विधायक अंबिका मरकाम ने अपने संबोधन में साहू समाज को एक शिक्षित एवं प्रगतिशील समाज बताते हुए कहा कि समाज निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने माता कर्मा के आदर्शों का उल्लेख करते हुए समाज में एकता, भाईचारे एवं समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर बड़े पदों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं मार्गदर्शन देने की अपील की। उन्होंने नशामुक्ति पर विशेष जोर देते हुए समाज को बुराइयों से दूर रहने का संदेश भी दिया।उन्होंने मांग शेड निर्माण के लिए 20 लाख की घोषणा भी किए।
जिला साहू संघ के संगठन सचिव सुभाष चंद साहू ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता एवं संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज का संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही समाज की पहचान को सशक्त बनाता है और उसके अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने समाजजनों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही वर्ष 2026 में प्रस्तावित स्वतंत्र विधेयक के समर्थन में समाज को जागरूक एवं सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता बताई।
तहसील अध्यक्ष कंवल राम साहू ने अपने उद्बोधन में बताया कि साहू समाज का पंजीयन वर्ष 1961 में हुआ था और तब से समाज अपने सिद्धांतों एवं नियमों के अनुरूप निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को पुरानी रूढ़ियों को त्यागकर प्रगतिशील सोच अपनानी होगी। शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखते हुए व्यवहारिक जीवन में उतारना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार एवं व्यापार की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी व्यवसाय छोटा नहीं होता और मेहनत से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें समाज की आय-व्यय का विवरण, वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक विषयों, समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
जिसमें तहसील साहू समाज नगरी सिहावा सचिव पदुमलाल साहू उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू भुवनेश्वरी साहू,कोषाध्यक्ष गौतम चंद साहू,सचिव पेमन्त कुमार साहू, लव कुमार साहू,अंकेक्षण गण,अनुराग साहू,हृदय साहू,भुवनेश्वर प्रसाद साहू, लेखराज साहू, साहू सदन संचालक मंडल भारत लाल साहू सचिव, अनिरुद्ध साहू अध्यक्ष ,महिला प्रकोष्ठ सचिव अलका साहू,उपाध्यक्ष कांति साहू,अध्यक्ष हेमलता साहू,युवा प्रकोष्ठ सचिव योगेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष रोशन कुमार साहू,अध्यक्ष सोनू भूपेंद्र साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ से सचिव यशपाल साहू,उपाध्यक्ष कौशल प्रसाद साहू,अध्यक्ष लोमस प्रसाद साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ सचिव भूषण लाल साहू,उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र साहू,अध्यक्ष जन्मेजय साहू, मीडिया प्रभारी गीतेंद्र कुमार साहू, विधिक सलाहकार रूद्रप्रकाश साहू, समाज सेवक पीला राम साहू,तुलाराम साहू और सांवलू राम साहू।
बलदेव साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज सिरसिदा, जीवन लाल साहू अध्यक्ष सांकरा परिक्षेत्र, टिकेश कुमार साहू अध्यक्ष फरसियां परिक्षेत्र, जय कृष्णा साहू अध्यक्ष परसापानी परिक्षेत्र, दिनेश कुमार साहू अध्यक्ष नगरी परिक्षेत्र, अंगेश साहू अध्यक्ष घटुला परिक्षेत्र, भूपत कुमार साहू अध्यक्ष बिरगुड़ी परिक्षेत्र, मनी राम साहू अध्यक्ष बेलरगांव परिक्षेत्र, काजू राम साहू अध्यक्ष मावली पारा सहित नौ परिक्षेत्रों के सामाजिक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफल एवं प्रभावशाली रहा।
जिसमे अंत में सभी अतिथियों ने समाज की एकता, अनुशासन एवं समरसता बनाए रखने का आह्वान करते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफल एवं प्रभावशाली रहा।जिसमे सभा का संचालन सचिव पदुम साहू,पेमन साहू,लवकुमार साहू के द्वारा किया गया। अंतिम में आभार उपाध्यक्ष द्वारा किया गया
0 Comments