सिहावा में भाजपा का स्थापना दिवस: जिला अध्यक्ष ने बताया धमतरी में संगठन का गौरवशाली इतिहास

नगरी -भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सिहावा के शीतला मंदिर प्रांगण, छिपलीपारा शक्ति केंद्र में 'गांव चलो बस्ती चलो अभियान' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस जी उपस्थिति रहे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष  प्रकाश बैस जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ और धमतरी जिले में भाजपा के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला, जहाँ उन्होंने बताया कि कैसे शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हुए संगठन ने जिले के हर गांव और गरीब के दिल में अपनी जगह बनाई है; इसी कड़ी में संगठन के प्रति समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं का श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया, 
जहाँ पूर्व विधायक पिंकी शाह , भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप जी, नगरी मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा , जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव , प्रदेश महिला मोर्चा 'मन की बात' सह-प्रभारी व जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन पुजारी , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी , शक्ति केंद्र प्रभारी नरेंद्र बल्लू सेन , भीतररास उपसरपंच सुनील यादव , लोकेश्वर शांडिल्य , गिरीश शांडिल्य ,अंचला यदु , रामलाल नेताम , मिलाप नाग , नेमू साहू , मंथर गौर , गेंद शांडिल्य , राजेश्वर शांडिल्य , लोकेश नेताम , वीरेंद्र शांडिल्य, शांतनी शांडिल्य ,मोनिका कोर्राम , पूरन नाग , तेजनाथ शांडिल्य ,संदीप शांडिल्य, महेंद्र साहू , टिकेश्वर साहू , खिलेश साहू जी, ईश्वरी साहू और समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ संगठन की मजबूती और अंत्योदय के लक्ष्य को सफल बनाने का पुरजोर आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments