सिविल अस्पताल में 'HPV टीकाकरण' शुरू,महिलाओं में होने वाले घातक सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम

नगरी -सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध नगरी में बड़ी पहल: सिविल अस्पताल में 'HPV टीकाकरण' शुरू,महिलाओं में होने वाले घातक सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम के लिए शासन के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में विशेष टीकाकरण अभियान के तहत निशुल्क एच पी व्ही या ह्युमन पेपेलो वायरस वेक्सिन का आगाज़ हुआ। इस अभियान के अंतर्गत ऐसी किशोरियों को लक्षित किया गया है जिन्होंने 13 वर्ष की आयु पूरी करके 14 वे साल में प्रवेश कर चुकी हैं किन्तु 15 साल की नहीं हुई हैं।        
                इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक अम्बिका मरकाम ने दूरभाष पर हितग्राहियों को शुभकामनाये प्रेषित की एव अस्पताल स्टाफ को बधाई देते हुए कहा की यह वेक्सिन महिलाओ के लिए वरदान है जो उन्हें गर्भ ग्रीवा के कैंसर से बचाएगी एव महिलाओ को सुरक्षित रखेगी , उन्होंने क्षेत्र की सभी अभिभावको से अपील किया की वे अपने लडकियों को 'HPV का टीका जरुर लगावे ।
          सत्र के दरम्यान सत्र में उपस्थित पालको और हितग्राहियों को संबोधित करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एन. सोम ने कहा कि, "सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है। 14 से 15 वर्ष के बीच की आयु इस टीके के लिए सबसे उपयुक्त मानी गई है, क्योंकि इसी उम्र में दी गई सुरक्षा भविष्य में कैंसर के जोखिम को नगण्य कर देती है।" यह टीका पूर्णत सुरक्षित है जिसमें विपरीत प्रभाव की सम्भावना लगभग नही के समान है ।खंड कार्यक्रम प्रबंधक हितेंद्र साहू ने कैम्पेन की तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि:

"आज से शुरू हुए इस अभियान में उन बालिकाओं को प्राथमिकता दी जा रही है जो हितग्राही टीकाकरण किये जाने के दिंनाक को 13 वर्ष की आयु पूरी करके 14 वे साल में प्रवेश कर चुकी हैं किन्तु 15 साल की नहीं हुई हैं। हमारा उद्देश्य क्षेत्र की हर पात्र बालिका का पंजीकरण कर उन्हें यह जीवनरक्षक टीका उपलब्ध कराना है।" निजी संस्थानों में जहा इस टीका की कीमत 4000 प्रति डोज है जो दो डोज में लगती है वही यह सिविल अस्पताल नगरी में निशुल्क व सिंगल डोज में उपलब्ध है । सुविधा के दृष्टिकोण से दिवस के अनुसार हेल्थ सेक्टर के हितग्राहियों के लिए प्रतिसप्ताह दिन का निर्धारण किया गया है  दिन  सोमवार को सेक्टर कुकरेल , केरेगांव , गत्तासिल्ली , दिन बुधवार को सेक्टर बेलरगाँव बोरई , दिन गुरुवार को सांकरा ,दिन शनिवार को दुगली , सिहावा सेक्टर के हितग्राही कार्यकारी दिवस में सुबह 10 से दोपहर 03 बजे तक यह टीका सिविल अस्पताल नगरी में 'HPV टीकाकरण' लगा सकते है ।
             आज अस्पताल पहुँची 06 बालिकाओं को विशेषज्ञों की निगरानी में वैक्सीन की डोज़ दी गई। टीकाकरण के पश्चात सभी बालिकाएं पूर्णतः स्वस्थ हैं। अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र के सभी पालकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी बेटियों के जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड के साथ अस्पताल पहुँचें और इस निःशुल्क सुरक्षा चक्र का लाभ उठाएं।
सत्र में श्री एल आर नागेश बी ई टी ओ नगरी , श्रीमती संदीप शुक्ला स्टाफ नर्स , श्रीमती शशी कला बारले vacciantor , श्री नीरेंद्र साहू आरएचओ एव नगरी नगर पंचायत के  सभी मितानिन साथी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments