भाजपा मंडल ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि समारोह
बिलासपुर/रतनपुर :- भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल द्वारा नगर पालिका परिसर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री,छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता,भारतीय राजनीति के पितामह,प्रखर वक्ता तथा बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी एकत्रित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन समर्पण,ईमानदारी,संवेदनशीलता और दूरदृष्टि की मिसाल है। उन्होंने भारत को नई पहचान दी और राजनीति में आदर्श स्थापित किए। चाहे वह विपक्ष में हों या सत्तापक्ष में,हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उनके कार्यकाल में देश की मजबूती, विकास और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य का गठन ऐतिहासिक निर्णय था। उनके मार्गदर्शन और विचारधारा से आज भी पार्टी और कार्यकर्ता प्रेरणा लेते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा लवकुश कश्यप, भाजपा ग्रामीण बिलासपुर के जिला उपाध्यक्ष तिरिथ राम यादव, भाजपा रतनपुर मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप,सुरेश सोनी, घनश्याम रात्रे,नगर पालिका परिषद रतनपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती बीनू निराला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में ज्वाला कौशिक,प्रशांत यादव,सावित्री रात्रे, प्रेमलता तंबोली,ज्ञानेंद्र कश्यप,मुकेश यादव,हर्ष पटेल,कुश कहरा, हीरा सिंह मरावी,सूरज कश्यप,घनश्याम कमलसेन,इंदु यादव,शंकर राव,विजय कश्यप,संजय यादव,संदीप राव,शांतिलाल यादव, उमाशंकर पाव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि अटल जी की विचारधारा और राष्ट्रहित की नीति को जन-जन तक पहुँचाने में कोई कमी नहीं रखेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।


