स्वतंत्रता दिवस पर भव्य रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर,समाजसेवी प्रशांत सिंह को किया गया सम्मानित
बिलासपुर :- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एकता ब्लड बैंक एवं हेंड्र्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शहर के प्रतिष्ठित होटल आनंद इम्पीरियल में विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।
समाजसेवी प्रशांत सिंह ने किया रक्तदान मोपका अमोलाविला निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी प्रशांत सिंह भी इस शिविर में सम्मिलित हुए और स्वयं रक्तदान किया। रक्तदान करते हुए उन्होंने कहा कि—“रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह जीवनदान के समान है। प्रत्येक नागरिक को आगे आकर समाज की भलाई के लिए ऐसे शिविरों में शामिल होना चाहिए। इससे न केवल जरूरतमंदों की मदद होती है,बल्कि रक्तदाता को भी आत्मसंतोष की अनुभूति मिलती है।”
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में मिला आमजन को लाभ इस शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा आम नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। अपोलो अस्पताल के अनुभवी डॉक्टर डॉ.देवेंद्र सिंह,आकाश गर्ग,मनोज राय,सोफिया सुल्ताना,पारुल गेमनानी,विजयलक्ष्मी,विक्रम साहू ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।
समाजसेवी प्रशांत सिंह का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रशांत सिंह का एकता ब्लड बैंक एवं हेंड्र्स ग्रुप द्वारा सम्मान किया गया। आयोजन समिति ने कहा कि प्रशांत सिंह जैसे समाजसेवी लोगों से प्रेरणा लेकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति शिविर में शहर के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री अरुण साव,महापौर पूजा विधानी,कांग्रेस नेता अभयनारायण राय,दीपक ठाकुर, आशुतोष शर्मा,नसीम खान,सुनील पटेरिया,सुमित विधानी,मुकेश विधानी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
समाजसेवा की ओर प्रेरित करता आयोजन आयोजन के अंत में एकता ब्लड बैंक एवं हेंड्र्स ग्रुप ने सभी रक्तदाताओं,डॉक्टरों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट कर सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। यह शिविर न केवल स्वतंत्रता दिवस के जश्न को और सार्थक बनाता है,बल्कि मानवता और सेवा की सच्ची मिसाल भी प्रस्तुत करता है।

