भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,आदर्श जीवन और राष्ट्रभक्ति को नमन


बिलासपुर/कोटा :- कोटा विधानसभा मंडल में भारत माँ के महान सपूत,राजनीति के शिखर पुरुष,अद्वितीय वक्ता,छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता,पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्श जीवन,राष्ट्रभक्ति और दूरदृष्टि को नमन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के उस युगपुरुष थे,जिन्होंने अपने आदर्शों,नैतिकता और त्याग से राजनीति को नई दिशा दी। वे केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक सच्चे कवि,संवेदनशील वक्ता और जनता के मन को समझने वाले दूरदृष्टा नेता थे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में उनका विशेष योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज साहू,जिला महामंत्री महिला मोर्चा गायत्री साहू,मंडल अध्यक्ष टीका साहू,बजरंग जायसवाल,सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू,सुलेश पाण्डेय,विकास सिंह,सचिन जैन,रोहित साहू, सूरज साहू,देवकिशन साहू,कमल आहूजा,राम कुमार साहू, रामशरण जायसवाल,कौशिल साहू एवं उत्तम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अटल जी के आदर्शों और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलकर समाज और देश की सेवा करेंगे। सभा के अंत में उनके अमर विचारों और योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url