जन्माष्टमी पर्व पर यादव समाज की भव्य शोभायात्रा,नगरवासियों ने किया स्वागत
बिलासपुर/कोटा :- जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को यादव समाज कोटा द्वारा राधा कृष्ण मंदिर कोटसागर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण का संचार हो गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां,भजन-कीर्तन तथा भक्तों का उल्लास देखते ही बन रहा था। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
नगर पंचायत कार्यालय कोटा के पास समाजजनों व नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य आरती उतारी गई और यादव समाज सहित समस्त नागरिकों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
भव्य आयोजन में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू,मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल,पार्षद संतोष बहुरा यादव,गिरिराज गोस्वामी,योगेंद्र पार्वती साहू,अनिल साहू,गायत्री साहू,शिवकुमारी साहू,सुरेश पांडे,विकास सिंह,उत्तम प्रजापति,कमल आहूजा, सूरज,राजू,कान्हा,राहुल,सचिन सहित भाजपा मंडल कोटा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता और यादव समाज के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। बालक-बालिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजीव झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। भजन मंडलियों ने मधुर भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, त्याग और धर्म की रक्षा का संदेश देता है। इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकता,भाईचारा और संस्कृति के प्रति आस्था और मजबूत होती है।



