भाजपा मंडल डिंडोरी की संगठनात्मक मजबूती हेतु प्रथम बैठक संपन्न
मुंगेली/लोरमी :- नवगठित भाजपा मंडल डिंडोरी में संगठन विस्तार की दिशा में पहला कदम उठाते हुए कार्यसमिति सदस्यों एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की प्रथम संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और समर्पण का संचार देखने को मिला।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमल गिरी गोस्वामी,जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष महाजन जायसवाल,प्रदीप मिश्रा,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू, सुशील यादव,दिनेश कश्यप,जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता साहू,श्रीमती समुन्द सिंन्द्राम, महामंत्री माधव तिवारी,जन्मेजय जायसवाल,रेखा साहू,अशोक सिंदराम, प्रदीप साहू, रमेश बिंझवार, उत्तम ध्रुव, विनोद यादव, मोहित साहू, प्रदीप गायकवाड़, रघुवीर साहू,राजेंद्र केशरवानी,राजू साहू, योगेश साहू, श्रीमती सिरोमणि साहू, टोलीराम साहू, उमेश लोनिया, उत्तम लोनिया, ब्रह्मा लोनिया, राजेश लोनिया, कमल साहू, मुकेश केशरवानी, नारायण जायसवाल, मुकेश साहू, शिवराम साहू, वीरेंद्र राज, प्रहलाद, धन्नू, संत, विनोद कौशिक, फागू यादव, संतोष तिवारी, शीतला जायसवाल, सुनैना, अमरीका, ललिता, कविता, त्रिवेणी साहू, खेलनिया, नरांति, गणेश साहू, अनिल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, आने वाले चुनावों की तैयारी और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना रहा। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।यह बैठक डिंडोरी में भाजपा की जमीनी ताकत को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।



