क्षेत्र में पुलिस का प्रहार आरोपी के कब्जे से देशी शराब जप्त किया
बिलासपुर :- पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे)द्वार चेतना विरुद्ध नशा तथा प्रहार अभियान के तहत में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही अवैध शराब पर अंकुश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है,जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण)महोदया बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा एवं एसडीओपी मस्तूरी लालचंद मोहल्ले के मार्ग दर्शन मिलने पर थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार द्वारा टीम बनाकर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था,दौरान पेट्रोलिंग के मुखबिर से सूचना मिला कि विद्या चरण पाटले पतईडीह मोड के अपने घर के आंगन में अवैध रूप से देशी मदिरा प्लेन शराब को बिक्री करने के उद्देश्य से छिपाकर रखा है।
उक्त सूचना से तत्काल अधिकारियों को अवगत कराया गया अधिकारियों द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किये,जिसके पालन में घेराबंदी का रेड कार्यवाही किया गया आरोपी विद्या चरण पाटले के कब्जे से 40 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब को जप्त किया गया। आरोपी विद्या चरण पाटले पिता रामेशर पाटले उम्र 45 वर्ष साकिन केवतरा,पतईडीह मोड थाना पचपेड़ी को दिनांक 16.08़.2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में दिनांक 16.08.25 को पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्रवण कुमार,स उ नि ओमकार बंजारे,आरक्षक प्रशांत महिलांगे,आरक्षक प्रीतम मरावी,आरक्षक गजपाल जांगड़े,महिला आरक्षक यशोदा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

