बिहारी सिंह बने संकल्प जन कल्याण समाज सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष,क्षेत्र में खुशी की लहर


बिलासपुर/तखतपुर :- तखतपुर विधानसभा के सक्रिय,संघर्षशील और लोकप्रिय युवा नेता बिहारी सिंह टोडर को उनकी जनसेवा, संघर्षशील छवि और सामाजिक कार्यों के आधार पर संकल्प जन कल्याण समाज सेवा संघ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलदार खुटे ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी।

बिहारी सिंह टोडर लंबे समय से समाज और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम करते आ रहे हैं। वे गरीब,मजदूर,किसान, युवाओं और समाज के वंचित वर्ग की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए हमेशा संघर्षरत रहते हैं। यही कारण है कि वे न सिर्फ तखतपुर बल्कि पूरे जिले में जनता के बीच एक मजबूत और प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते हैं।

जनहित में दर्जनों आंदोलन कर चुके हैं टोडर ज्ञात हो कि टोडर के नेतृत्व में बीते वर्षों में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों आम सभाएँ आयोजित हुईं,जिनमें कई बार 10,000 से भी अधिक लोगों की भीड़ जुटी। इसके अलावा वे कई बड़े चक्का जाम,कार्यालय घेराव और धरना-प्रदर्शन जैसे आंदोलनों का नेतृत्व कर चुके हैं। इन आंदोलनों का असर इतना व्यापक रहा कि प्रशासन को कई बार जनहित के मुद्दों पर ठोस कदम उठाने पड़े।

संघर्षशील छवि और जनप्रिय व्यक्तित्व बिहारी सिंह टोडर को एक ऐसे युवा नेता के रूप में देखा जाता है जो आम जनता की समस्याओं को न सिर्फ सुनते हैं बल्कि उनके समाधान के लिए सड़कों पर उतरकर आवाज भी बुलंद करते हैं। उनकी यही छवि उन्हें युवाओं और समाज के बीच जनप्रिय और संघर्षशील नेता के रूप में स्थापित करती है।

संगठन में नई ऊर्जा का संचार संकल्प जन कल्याण समाज सेवा संघ ने प्रदेश स्तर पर उन्हें नेतृत्व सौंपकर यह संदेश दिया है कि संगठन अब और मजबूत,सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका में काम करेगा। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद टोडर ने कहा कि वे इस पद को सेवा और संघर्ष का माध्यम मानते हैं और आने वाले समय में संगठन के माध्यम से समाजहित और जनकल्याण के कार्यों को और गति देंगे।

क्षेत्र में खुशी की लहर बिहारी सिंह टोडर की नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर और बधाई संदेश देकर उनका स्वागत किया। अनेक लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज और जनहित के लिए और भी प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

बधाई संदेशों की झड़ी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हें तखतपुर विधानसभा के विभिन्न सामाजिक संगठनों,युवाओं,जनप्रतिनिधियों और सर्वसमाज के लोगों ने बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने कहा कि टोडर का संघर्ष और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके नेतृत्व में संगठन निश्चित रूप से नए आयाम स्थापित करेगा।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url