नवरात्र महापर्व पर परिवार सहित पहुंचे समाजसेवी प्रवीण झा ने महामाया मंदिर नैला व डोंगरगढ़ में दर्शन किए,श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद



बिलासपुर/रतनपुर :- नवरात्र महापर्व पर शहर के जाने-माने समाजसेवी प्रवीण झा ने अपने पूरे परिवार के साथ माँ महामाया के दरबार में पहुँचकर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में आरती एवं दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच झा परिवार ने माता महामाया के चरणों में नतमस्तक होकर सुख-समृद्धि और समाज के मंगल की प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात उन्होंने मंदिर में मौजूद भक्तजनों के बीच भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। राहगीरों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। वातावरण जयकारों से गूंज उठा और माँ महामाया की महिमा से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रवीण झा ने भावुक होकर कहा – “माँ महामाया के दरबार में आकर हर बार नई ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। माता का आशीर्वाद हर परिवार पर बना रहे,यही मेरी हृदय से प्रार्थना है।”

नैला दुर्गा पंडाल और डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद झा परिवार नैला स्थित दुर्गा पंडाल पहुँचा। वहाँ समिति सदस्यों ने उनका स्वागत किया। झा परिवार ने विधिवत पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को नवरात्र की मंगलकामनाएँ दीं।इसके बाद वे डोंगरगढ़ पहुँचे,जहाँ माँ बम्लेश्वरी के दरबार में उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा – “डोंगरगढ़ आकर हर बार आत्मिक संतोष और असीम शक्ति मिलती है। माँ बम्लेश्वरी की कृपा से प्रदेशवासियों का जीवन सुख-समृद्धि और आनंद से परिपूर्ण हो।”

शहर की दुर्गा समितियों में सहभागिता नवरात्र पर्व के दौरान समाजसेवी प्रवीण झा अपने पूरे परिवार सहित शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों में भी शामिल हुए। बहतराई स्टेडियम,सरकंडा सार्वजनिक दुर्गा पूजा,प्रगति संघ कालीबाड़ी छत्तीसगढ़ दुर्गा समिति,जबड़ापारा मध्य नगरी दुर्गोत्सव समिति,मध्य नगरी चौक विकासशील दुर्गा समिति,जूनी लाइन नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति,साईं परिसर सांस्कृतिक समिति और श्रीकांत वर्मा मार्ग नव प्रभात दुर्गा समिति में उन्होंने माता के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। हर स्थान पर समिति पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने झा परिवार का आत्मीय स्वागत किया। झा परिवार ने सामूहिक आरती में भाग लेकर भक्तों के साथ धार्मिक उत्साह साझा किया।

समाज के लिए प्रेरक संदेश पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जगह-जगह लोग झा परिवार से आशीर्वाद प्राप्त करने की भावना से जुड़े। प्रवीण झा ने समाज को संदेश देते हुए कहा – “नवरात्र केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं है,बल्कि यह समाज को जोड़ने और सेवा का अवसर भी है। माँ दुर्गा की कृपा से समाज में शांति,सद्भाव और उन्नति बनी रहे। हमें इस पर्व से यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि सामूहिकता और सद्भाव से समाज का उत्थान होता है।”



Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url