डॉ.आंबेडकर ज्ञान केन्द्र में महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित


बिलासपुर :- भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ.भीमराव रामजी आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ.भीमराव आंबेडकर ज्ञान केन्द्र,बिलासपुर में जहाँ जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग दी जाती है एक गरिमामय श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। हर वर्ष 06 दिसंबर को डॉ.अंबेडकर के महान योगदान को स्मरण करते हुए उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं दो मिनट के मौन रखकर की गई। पदाधिकारियों, अतिथियों तथा विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर डॉ.आंबेडकर के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रो.जी.पी.रात्रे,कमल डहरिया,सी.एस.खांडे,जितेंद्र पाटले,विन्द्राप्रसाद सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।वक्ताओं ने डॉ.आंबेडकर द्वारा भारतीय संविधान,सामाजिक न्याय,समानता एवं बंधुत्व की स्थापना हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्यों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जीवन में उतारने का संदेश दिया।

डॉ.आंबेडकर ज्ञान केन्द्र,बिलासपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं में संवैधानिक मूल्यों,सामाजिक जागरूकता और समानता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संपन्न हुआ। केन्द्र द्वारा समय–समय पर डॉ.आंबेडकर के जीवन,विचार और संघर्षों से जुड़ी प्रेरणादायक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं,जिनसे विद्यार्थियों को दिशा और प्रेरणा मिलती रहती है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url