विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी गुढियारी को विकास की सौगात,10 लाख के CC रोड का किया भूमिपूजन
विकास कार्यों में नहीं होगी कोई कमी: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा- प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए कटिबद्ध
मंडी के सुगम पहुंच मार्ग का सपना हुआ साकार, विधायक डॉ.संपत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री का जताया आभार
महासमुंद/बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और कर्मठ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ग्राम गुढियारी के मंडी प्रांगण में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को मंडी तक सुगम पहुँच के लिए स्वीकृत 10 लाख के इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की सौगात मिली। इस दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने मंडी परिसर का भी गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह संकल्पित हैं और जनता से किए हर वादे को पूरा करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि गुढियारी मंडी प्रांगण में इस सीसी रोड का निर्माण यहाँ के किसानों और व्यापारियों के लिए बहुत जरूरी था। यह 10 लाख की लागत से बनने वाला मार्ग न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि मंडी के कार्य को भी गति देगा।
हमारी सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित है और विकास कार्यों की गति अब निरंतर बनी रहेगी। बसना विधानसभा के विकास रथ को रोकना अब नामुमकिन है। यह क्षेत्र हर मापदंड पर प्रदेश में अग्रणी बने, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं।
भूमिपूजन के पश्चात, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने धान मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं, किसानों को होने वाली समस्याओं और सुविधाओं को करीब से देखा।
समिति के लोगों से चर्चा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया और कहा कि धान खरीदी छत्तीसगढ़ के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
आप सभी समिति के सदस्य यह सुनिश्चित करें कि धान का उठाव समय पर हो, किसानों को उनकी उपज का सही दाम और भुगतान जल्द मिले। मंडी प्रांगण में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना भी हमारी प्राथमिकता है। किसानों की सेवा ही हमारा धर्म है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गुढियारी मंडी के इस महत्वपूर्ण विकास कार्य, सीसी रोड निर्माण, की स्वीकृति के लिए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हमारी बसना विधानसभा की जनता की जरूरतों को समझते हुए तुरंत इस सीसी रोड निर्माण की 10 लाख की राशि स्वीकृत की।
यह डबल इंजन की सरकार है, जो कहती है, वह करके दिखाती है। प्रदेश के मुखिया और उप-मुखिया के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों को यह विकास की सौगात मिलना, इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार गाँव, गरीब और किसान के हितों के लिए दृढ़ संकल्पित है।
इस अवसर पर स्थानीय गुड़ियारी सरपंच श्रीकांत पटेल,बसना जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहित पटेल,सरपंच त्रिलोचन भोई, बारिहपाली सरपंच रिता भरत दास, मिधली सरपंच शोभित मांझी,सोसायटी अध्यक्ष केदार पटेल,सुरेश पटेल,सदानंद पटेल,कामेश बंजारा,आकाश सिन्हा,विजय पटेल,
पूर्व सरपंच सुशील दीवान,बंशीधर चौधरी,अरुण दाऊ जी,पूर्व सरपंच रणजीत नायक, पंच मुरली पटेल,चंद्रमणि पटेल, पंच आनंद दास, पंच हेमलाल दास ,उपसरपंच देवानंद नायक,मंडी समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे ।
0 Comments