टोकन के लिए तरसते-तरसते किसान ने काट लिया अपना गला


महासमुंद/बसना। जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता किसान हितैषी मोक्ष कुमार प्रधान ने बताया कि  बागबाहरा क्षेत्र में ग्राम पंचायत बोडरीदादर (सेनभांठा) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धान खरीदी के टोकन के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहा किसान मनबोध गांडा आखिरकार आज सिस्टम से हार गया।

 ऑनलाइन टोकन नहीं कटने की लगातार परेशानी से त्रस्त होकर किसान ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना के बाद किसान लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा तड़पता रहा। देखते ही देखते गाँव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मोक्ष कुमार प्रधान का सख्त हमला किया 
किसान ने आत्महत्या का प्रयास नहीं , बल्कि भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा है।सरकार ने किसानों को मरने पर मजबूर कर दिया है।सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने किसानों का जीवन उथल-पुथल कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हजारों किसान एग्रीटेक नहीं कर पा रहे, और टोकन नहीं कट रहा है और 
 सरकार मूक दर्शक बनी बैठी है। 

अब देखना ये है सरकार जल्द बड़ा कदम क्या उठाती है मोक्ष कुमार प्रधान

भाजपा सरकार अपने आप को किसान हितैषी कहती है तो देखना ये है क्या मनबोध गांडा को एवं उसके परिवार को और राज्य के सभी किसानों को क्या लाभ दिला सकते हैं। इस घटना की जिम्मेदारी किस पर थोपने का काम करती है क्या कृषि मंत्री अपना इस्तीफा देते हैं या छोटे कर्मचारी पर कार्यवाही करती हैं।

Post a Comment

0 Comments