अधिकारी–कर्मचारी प्रकोष्ठ साहू समाज नगरी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित ...

नगरी - अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, तहसील साहू समाज नगरी द्वारा समाज के प्रतिभावान अधिकारियों एवं नवचयनित कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से प्रथम रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बने देवेंद्र कुमार साहू, सहायक संचालक गौरव साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग से वैभवी साहू, आबकारी उपनिरीक्षक चंद्रभान साहू सहित सेवा निवृत्त एवं नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अराधना साहू के मधुर स्वागत गीत एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य से हुई। चयनित अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन की रणनीति, विषय चयन तथा सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए। उन्होंने बच्चों के प्रश्नों का सरल एवं प्रेरणादायक उत्तर देकर उन्हें लक्ष्य के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर गौरव साहू ने समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मां कर्मा एवं तेलीन भक्तिन के आदर्शों का उल्लेख किया तथा समाज के इतिहास और संस्कारों को जानने पर बल दिया। दीनानाथ साहू (संरक्षक, राजिम तेलीन मंदिर समिति) ने सामाजिक एकता, स्वास्थ्य जागरूकता, दिनचर्या एवं खान-पान से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने अपने शोध कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्य को 54 देशों सहित जर्मनी से भी विशेष फेलोशिप प्राप्त हुई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ए.एल. बनपेला ने समाज के बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कवल साहू ने अधिक से अधिक बच्चों को इस प्रकार के आयोजनों से जोड़ने पर बल दिया।
अतिथियों अरुण सार्वा, हृदय साहू, पुनीत राम साहू, योगेंद्र साहू, भुनेश्वरी साहू, एम.एल. साहू, प्रकाश साहू, गौतम साहू, सेवानिवृत्त अरुण साहू, मदन नाग सहित सभी नव नियुक्त अधिकारियों एवं चयनित अभ्यर्थियों का उनके परिजनों सहित सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन पदुम लाल साहू एवं यशपाल साहू ने किया। आयोजन को सफल बनाने में के.पी. साहू, लोचन साहू, भूषण साहू, पवन साहू, विजय साहू, थम्मन साहू, लक्ष्मीकांत साहू, दिनेश साहू, दूधेश्वर साहू सहित समाज के अनेक वरिष्ठ एवं युवा साथियों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर धनीराम साहू, सहदेव साहू, लक्ष्मण गजपाल, वरुण किरण साहू, जनमेजय साहू, रामभरोस साहू, प्रदीप साहू, नीरज साहू, खिंजन साहू, गजानंद साहू, चमन साहू, शांतनु साहू, अलका गजपाल, निशा साहू, हर्षलता साहू, आराधना साहू, हेमेश्वरी साहू, देवेंद्र साहू, समाजसेवी सहनू राम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url