मोक्ष कुमार प्रधान ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, किसानों से की चर्चा

महासमुंद/बसना। जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने सागुनडाफ एवं जराभरन धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।


मोक्ष कुमार प्रधान ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में लिमिट नहीं बढ़ाए जाने के कारण किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई किसानों का धान तैयार है, लेकिन निर्धारित सीमा के चलते वे समय पर धान बेच नहीं पा रहे हैं। 

वहीं ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के चक्कर में किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें बार-बार केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टोकन वितरण में देरी और तकनीकी समस्याओं के कारण किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। कई किसान दूर-दराज के गांवों से आकर खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। 

मोक्ष कुमार प्रधान ने मांग की कि धान खरीदी की लिमिट तत्काल बढ़ाई जाए और टोकन व्यवस्था को सरल व सुचारू किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url