आनंद मार्ग माध्यमिक विद्यालय सांकड़ा का वार्षिकोत्सव 19 जनवरी को


नगरी  - सांकरा आनंद मार्ग माध्यमिक विद्यालय सांकड़ा में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के उपलक्ष्य में विद्यालय का वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 जनवरी 2026, सोमवार को दोपहर 11 बजे विद्यालय परिसर में संपन्न होगा।
विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रम शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा शैक्षणिक व सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  अरुण साहू  (जिला पंचायत अध्यक्ष)  कार्यक्रम की अध्यक्षता  धर्म सिंह सवानी  (अध्यक्ष, आनंद मार्ग विद्यालय सांकड़ा) करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद्, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url