प्रेस रिपोर्टर क्लब की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित,नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र सौंपे गए
बिलासपुर :- प्रेस रिपोर्टर क्लब बिलासपुर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार,11 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे अन्नपूर्णा विहार स्थित संगठन कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने की। इस अवसर पर प्रदेश,जिला स्तर के पदाधिकारी,वरिष्ठ पत्रकार,विधि विशेषज्ञ एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोंदरे,प्रदेश संरक्षक प्रभात राय,प्रदेश सह सचिव पी.आनंद राव,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथवानी,प्रदेश विधिक सलाहकार प्रार्थना खंडेलवाल एवं डॉ.नीलकमल गर्ग,प्रदेश संरक्षक गंगा प्रसाद बंजारे, डॉ.रमेश वैष्णव,उस्मान खान,यमुना प्रसाद गुप्ता,समाजसेवी विकास वर्मा तथा पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन में शामिल नए सदस्यों का परिचय कराना,उन्हें नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र(आईडी कार्ड)प्रदान करना तथा पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों पर मार्गदर्शन देना रहा। कार्यक्रम के दौरान संगठन की भावी योजनाओं,विस्तार एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त आधार स्तंभ है। पत्रकारों को निष्पक्ष,निर्भीक एवं जनहित में कार्य करते हुए समाज की आवाज बनना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोंदरे ने संगठनात्मक एकता,अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों को मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रदेश संरक्षक प्रभात राय ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, पत्रकार को सत्य,निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ देश व समाज के हित में कार्य करना चाहिए। प्रदेश सह सचिव पी.आनंद राव ने पत्रकारों से राष्ट्र एवं समाज की उन्नति हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथवानी ने संगठन विस्तार एवं पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। प्रदेश विधिक सलाहकार प्रार्थना खंडेलवाल ने संविधान के दायरे में रहकर पत्रकारिता करने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं डॉ. नीलकमल गर्ग ने संवैधानिक ज्ञान,तथ्यों के गहन विश्लेषण एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग को पत्रकारिता की आत्मा बताया।
प्रदेश संरक्षक गंगा प्रसाद बंजारे,डॉ.रमेश वैष्णव,उस्मान खान और यमुना प्रसाद गुप्ता ने भी अपने विचार रखते हुए पत्रकारों से निर्भीक,दबाव मुक्त एवं समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी सत्य का साथ देने वाले पत्रकार समाज और देश के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों को नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र वितरित किए गए। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।
बैठक में बिलासपुर जिले से जिला अध्यक्ष विजय साहू,उपाध्यक्ष संतोष निषाद,सचिव रिचा खंडेलवाल,सह सचिव ओम प्रकाश पटेल,कोषाध्यक्ष कमल कुमार मित्तल,मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, जिला संरक्षक चंद्र कुमार निर्णेजक सहित मनीष शर्मा,सूरज कुमार साहू,सुमित साहू,रेशमा खलखो,जया अग्रवाल,संजय कुमार निर्मलकर,अजय साहू,जयंत सिंह बैस,दीपक तिवारी,विकास कुमार, धनंजय साहू,प्रद्युमन सिंह,आशीष वर्मा,बसंत साहू,सतीश यादव, तुलसी राम गुप्ता,चंद्रशेखर प्रसाद साहू,उमेद राम साहू,राम कुमार साहू,संतोष कुमार पटेल,अजीत साहू,पलक खंडेलवाल,ध्रुवी खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


