अवैध प्रेम संबंध व पारिवारिक विवाद बना हत्या के प्रयास की वजह सिहावा पुलिस ने एक सप्ताह में किया सनसनीखेज मामले का खुलासा हथौड़े से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल


 
नगरी – सिहावा थाना सिहावा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा के दन्तेश्वरी तालाब पचरी में हुए हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में सिहावा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सिहावा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त हथियार को भी जप्त किया गया है। जिसमे 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 जनवरी 2026 को ग्राम सांकरा स्थित दन्तेश्वरी मंदिर तालाब पचरी में अज्ञात आरोपियों द्वारा धनेश्वर जोगी (35 वर्ष) पर किसी ठोस वस्तु से सिर व सिर के पिछले हिस्से पर प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। वही जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों व उनके विश्लेषण से यह सामने आया कि पीड़ित धनेश्वर जोगी का आरोपी जितेन्द्र कुमार चंदनिया की पत्नी से लगातार संपर्क था। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध थे, जिससे आरोपी जितेन्द्र चंदनिया का अपनी पत्नी एवं पीड़ित के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था। वहीं घटना के दिन दोपहर में पीड़ित का विवाद आरोपी चन्द्रप्रकाश चंदनिया की पत्नी के साथ भी हुआ था।पूर्व नियोजित तरीके से किया गया हमला
इन्हीं बातों से आक्रोशित होकर दोनों आरोपियों जितेन्द्र चंदनिया एवं चन्द्रप्रकाश चंदनिया ने आपस में षड्यंत्र रचते हुए यह जानते हुए कि पीड़ित प्रतिदिन शाम को दन्तेश्वरी तालाब पचरी में बैठता है, दिनांक 04.01.2026 की शाम लगभग 06 बजे अंधेरे का लाभ उठाकर जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोपी जितेन्द्र चंदनिया ने लोहे के हथौड़े से पीड़ित के सिर के पीछे वार किया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। इसके पश्चात आरोपी चन्द्रप्रकाश चंदनिया ने पीड़ित की पीठ में लात मारकर उसे पुनः गिरा दिया।
गिरफ्तारी व बरामदगी
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनका मेमोरेंडम कथन लिया गया। मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा विधिवत जप्त किया गया। अपराध से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपीगण का विवरण
जितेन्द्र कुमार चंदनिया, पिता स्व. प्रेमलाल चंदनिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, ग्राम सांकरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.)चन्द्रप्रकाश चंदनिया, पिता बिसहत लाल चंदनिया, उम्र 43 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, ग्राम सांकरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.) हैं
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url