बिलबदर किसान को धान उपार्जन को लेकर जाते समय अधिकारियों ने जांच करते पकड़े किसान दूसरे दिन,धान के कट्टे लेकर विधायक निवास के सामने प्रदर्शन करते हुए.....
नगरी - नगरी विकासखंड अंतर्गत सिहावा विधानसभा क्षेत्र के नगरी नगर में धान उपार्जन से संबंधित समस्या को लेकर एक किसान दिन गुरुवार को द्वारा विधायक निवास के सामने धान के कट्टे रखकर विरोध दर्ज कराए जाने का मामला सामने आया है। किसान ने प्रशासनिक कार्रवाई से असंतुष्ट होकर अपनी समस्या सार्वजनिक रूप से रखी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कल्लेमेटा निवासी किसान कृष्ण कुमार वीके के नाम से धान उपार्जन केंद्र डोगरडुला में 60 क्विंटल धान का टोकन जारी किया गया था। किसान द्वारा 13 जनवरी को धान को एक ट्रैक्टर एवं एक पिकअप वाहन में लोड कर उपार्जन केंद्र ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पिकअप वाहन 15 क्विंटल धान लेकर आगे निकल गया, जबकि शेष 45 क्विंटल धान से लदे ट्रैक्टर को बिलबदर क्षेत्र में दिन बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच हेतु रोका गया। वही जांच कर कार्यवाही किया गया
किसान का कहना है कि मौके पर टोकन एवं अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद उससे 45 क्विंटल धान का समर्पण पंचनामा तैयार कर हस्ताक्षर कराए गए। किसान ने बताया कि उसने अधिकारियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, किंतु उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया।
पीड़ित किसान के अनुसार वह सुबह लगभग 7 बजे मंडी पहुंचा था और पूरी प्रक्रिया के बाद शाम करीब 7 बजे वापस लौटा। समाधान न मिलने पर वह अपनी बात रखने के उद्देश्य से धान के कट्टे लेकर सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के कार्यालय पहुंचा, जहां उसने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया।
विधायक ने जताई नाराजगी मामले को लेकर विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि किसान अत्यधिक परेशान होकर अपनी समस्या लेकर कार्यालय पहुंचा था। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। विधायक ने यह भी कहा कि यदि सत्यापन आवश्यक हो तो नियमानुसार उचित प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यदि किसान की समस्या का निराकरण समय पर नहीं होता है, तो असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
इस विषय में संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु समाचार लिखे जाने तक संपर्क स्थापित नहीं हो सका।
