ग्राम आमदी के दो युवकों का ITBP व CISF में चयन, गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर ...
नगरी - नगरी विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत आमदी के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है। ग्राम आमदी निवासी दो युवकों का चयन देश की प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों में होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
ग्राम आमदी निवासी मनीष मरकाम, पिता दिलीप मरकाम (पूर्व सरपंच) का चयन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में हुआ है, वहीं बिट्टू राम नेताम, पिता रामगुलाल नेताम का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हुआ है। दोनों युवकों की इस उपलब्धि से ग्राम आमदी सहित नगरी अंचल का नाम रोशन हुआ है।
इन युवकों की सफलता की सूचना मिलते ही क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया। इस अवसर पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम, प्रवीण मरकाम, ग्राम पंचायत आमदी की सरपंच उमेश्वरी नेताम, विमल कोरम, मरखमन नेताम, दुर्गेश बेनी राम नेताम, गगा राम नेताम, मनू यादव, माधुरी मरकाम, मनोहर नेताम, जनता नेताम, नूतन मरकाम, फूलचंद मांडवी सहित समस्त ग्रामवासियों ने दोनों युवकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवा जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
ग्रामीणों ने कहा कि मनीष मरकाम एवं बिट्टू राम नेताम की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि कठिन परिश्रम व लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
