ग्राम मोदे के मोनेष साहू का BSF में चयन, गांव क्षेत्र में हर्ष की लहर, दोस्तों ने दी बधाई...
नगरी - नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोदे निवासी मोनेष साहू, पिता डिगेश्वर साहू का चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) में होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। एक छोटे से गांव से निकलकर मोनेष साहू ने देश की सीमाओं की रक्षा का दायित्व संभालने का गौरव प्राप्त किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
मोनेष साहू, वही रामलाल साहू सेवा निवृत शिक्षक के नाती हैं तथा यतींद्र साहू एवं अनिल साहू के भतीजे हैं। वे कमलेश साहू (व्यायाम शिक्षक) एवं सचिन साहू के छोटे भाई हैं। उनके इस चयन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे ग्राम मोदे और नगरी अंचल का नाम रोशन हुआ है।
BSF में चयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष, ग्राम मोदे के सरपंच सहित समस्त ग्रामवासियों ने मोनेष साहू को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
ग्रामीणों ने कहा कि मोनेष साहू की यह सफलता यह सिद्ध करती है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से ग्रामीण अंचल के युवा भी देश सेवा के उच्च शिखर तक पहुँच सकते हैं।
