गुरुद्वारा में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास बड़ी धूमधाम से मनाया गय..

नगरी - नगर पंचायत नगरी के रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 6 स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में लोहड़ी पर्व परंपरागत उल्लास और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।सिख समाज एवं सिंधी समाज द्वारा प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर गुरुद्वारा प्रांगण में विशेष तैयारियाँ की गई थीं।
 कार्यक्रम के दौरान विधायक अंबिका मरकाम एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने लोहड़ी में आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं सतत विकास की कामना की। उन्होंने लोहड़ी पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर समाज अध्यक्ष अनिल वाधवानी, शंकर पंजाबी, सुरजीत खनूजा, जसपाल खनूजा, गिरधर टहलवानी, राकेश नारंग, जसवंत सिंह खनूजा, नीलू छैदईया, प्रवीण सिंह मरकाम, मनोज पटेल सहित बड़ी संख्या में सिख समाज, सिंधी समाज के लोग एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url