युवा कांग्रेस की नव नियुक्तियों पर मोक्ष कुमार प्रधान ने दी बधाई, कहा— संगठन को मिलेगी नई मजबूती


महासमुंद/बसना। जिला युवा कांग्रेस महासमुंद द्वारा बसना विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ब्लॉकों में युवा कांग्रेस के नव पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस संगठन में उत्साह का माहौल है। इन नव नियुक्तियों पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि युवा कांग्रेस सदैव से लोकतंत्र, संविधान और जनहित की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में रही है। नव नियुक्त युवा साथियों की जिम्मेदारी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में युवा कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएगी। मोक्ष कुमार प्रधान ने जिला युवा कांग्रेस महासमुंद के जिलाध्यक्ष एवं समस्त नेतृत्व को भी सफल संगठनात्मक नियुक्तियों के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url