नगर के वार्ड पार्षद हरीश साहू ने ध्वजारोहण कर,गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी...
नगरी - गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हरीश साहू द्वारा अपने वार्ड अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र एवं दुर्गा चौक में विधिवत तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात उद्बोधन में कहा कि नागरिकों को संबोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संविधान के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना साहू, सहायिका सोम, मितानिन अमृता लाहौरिया, शैलेंद्र लाहौरिया, सरस साहू, सुरेश साहू, ओमप्रकाश पटेल, मोरज पटेल, मोहन पटेल, ललित पटेल, राम पटेल, डोमार साहू, मुकेश साहू सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
