पुलिया व सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ..

नगरी - ग्राम खम्हरिया के ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित मूलभूत समस्या को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के उद्देश्य से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम खम्हरिया के प्रमुख मार्ग पर टेरगी नाला स्थित पुलिया निर्माण एवं गांव से नगरी पहुंच मार्ग के समुचित डामरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार उक्त पुलिया एवं सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 3–4 वर्षों से लगातार प्रशासन को आवेदन एवं ज्ञापन सौंपे गए, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
इसी से आक्रोशित होकर समस्त ग्रामवासी दिनांक 16 जनवरी 2026 से तहसील कार्यालय नगरी के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक पुलिया निर्माण एवं सड़क नवीनीकरण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेकर जनहित में आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। वही एसडीएम कार्यालय में सरपंच  संत कुमार मरकाम, रवि दुबे हुलासनी रहेत ग्वाल,पवन नेताम,अभिमन्यु निर्मलकर शिशुपाल कश्यप,पुर्णन्द्र साहू, पुनाराम साहू,मुन्ना  निषाद,हेमन्त नाग सुनील साहु संतोष यादव,धनपुर्णिमा रात्रे सुंदरी मरकाम,भान बाई साहू, रोहाणी निर्मलकर, सुशीला कश्यप, कार्तिक मरकाम,जगलाल चिंडा महेंद्र भंडारी, राधेश्याम साहु दुष्यंत टोडडे , परीक्षित निर्मलकर, डोमार निराला दिनेश साहु, परमा निराला ,सुनील साहू ललेश यादव , रामचरण रात्रे , महेंद्र साहु, सोमन यादव , आदेश मरकाम , गिरीश एल्मा, मैना साहू ,सभी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url